पंकज कुमार जहानाबाद ।
भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद द्वारा चल रहे 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन सह परिचर्चा का आयोजन जहानाबाद जिला अंतर्गत घोसी विधानसभा के अंतर्गत काको में विष्णु सभागार के प्रांगण में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता काको मंडल अध्यक्ष अनीश अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गायन से हुआ इसके बाद जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पिछले 9 साल में मोदी सरकार ने जो कार्य किए हैं उनको उनको जन-जन तक कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाया जाए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा रहे उन्होंने अपने संबोधन में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम का संपर्क से समर्थन तक एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं जनसंघ से जुड़े हुए कार्यकर्ता भाजपा के पुराने कार्यकर्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ,ओझा जी ने कहा कि जहानाबाद 2024 लोकसभा में कमल खिलेगा सभी कार्यकर्ता अभी से एकजुटता के साथ पार्टी संगठन के कार्यों में लग जाएं बिहार में चालीसो सीट पर कमल खिलाने का संकल्प लें। पुनः संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में तहत काको बाजार निवासी शहीद दीपू केसरी के परिजनों से मिले, इसके बाद जहानाबाद के प्रतिष्ठित व्यवसाई अजीत मेडिकल हॉल, नगीना पुस्तक भंडार, गल्ला व्यवसाई नित्यानंद गुप्ता, प्रो० सिया शरण शर्मा पूर्व प्रांत सह संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार से मिलकर संपर्क से समर्थन तक प्रधानमंत्री के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत चर्चा किया।
इस कार्यक्रम में जहानाबाद लोकसभा के प्रभारी सीडी शर्मा जहानाबाद जिला प्रभारी जिला प्रभारी शंभू केसरी जी कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री विजय सिंह, धीरज कुमार, अनिल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय ,शैलेश कुमार, जिला मंत्री बृजेश कुमार ,महेंद्र कुमार जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार थे कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा शामिल थे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काको मंडल अध्यक्ष अनीश अग्रवाल ने किया जिसमें पूर्व कार्यकर्ता राम प्रवेश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष सरमानंद शर्मा, संजीव कुमार चुन्नू, राम सुभग शर्मा मंडल महामंत्री धीरेंद्र कुमार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि शेखर, प्रखंड मंडल अध्यक्ष सौरव कुमार, मंडल उपाध्यक्ष राम जी शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता बलिराम महतो, दधीवल शर्मा आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।




