कैमूर राजद ने किया प्रखंड टीम का गठन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

राष्ट्रीय लोक जनता दल में मोहनिया युवा प्रखंड अध्यक्ष बने धनंजय

गुरुवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल की बैठक मोहनिया के कुशवाहा सभा भवन में आयोजित हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष उमाशंकर कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक आहूत किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत उसरी के वर्तमान मुखिया रंगे लाल पासवान एवं मोहनिया प्रखंड युवा अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार उर्फ धनंजय यादव का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चयन के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के कैमूर जिला के जिला प्रधान महासचिव विनीत कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में जन जन के चहेते लोकप्रिय माननीय नेता उपेंद्र कुशवाहा के अलावा दूर दूर तक कोई भी लोकप्रिय चेहरा नहीं है। हाल के दिनों में जिस तरह से उपेंद्र कुशवाहा जी की लोकप्रियता लोगों के बीच बढ़ी है। उसे देखते हुए बिहार में बदलाव होना तय है। बिहार के लोग भ्रष्टाचार शिक्षा कुरीतियों एवं अपराध से त्रस्त हो चुके हैं। मात्र उपेंद्र कुशवाहा की दूर दृष्टिता की वजह से ही बिहार फिर से तरक्की की राह पर वापस लौटेगा। वहीं किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर विजय कुमार कुशवाहा का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बंसरोपन सिंह, मेजर राम नगीना सिंह, प्रदेश सचिव भरत प्रसाद गुप्ता, बब्बन सिंह, अयोध्या सिंह, श्याम मोहन सिंह, अखिलेश सिंह, दिलीप पासवान, गुप्तेश्वर सिंह, रघुनाथ सिंह, राजन रजक इत्यादि मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment