कैमूर –बड़का गाँव की टीम ने 5 विकेट पर 90 रन बना कर फ़ाइनल मैच किया अपने नाम

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के कारीगाई गाँव मे क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन हो रहा है। जिसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने बताया कि रामपुर प्रखंड के बड़कागाँव पंचायत के करिगाई गाँव में नवयुवक शांति जोश कमिटी कारीगाई के द्वारा बड़का गाँव पंचायत अस्तरीय क्रिकेट टूनामेंट का शानदार मुकाबला करीब 10 दिनों से कराया जा रहा है। जिसमे पंचायत के ही बड़कागाँव और गम्हरिया की टीम फाइनल मे पहुंची। बड़का गाँव बनाम गम्हरिया के बिच फाइनल मैच का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनायें दी। 16 ओवर के मैच मे गम्हरिया की टीम टास जीतकर बहले बल्लेबाज़ी की। जिसने 10 विकेट पर 89 रन बनाया। वही बड़का गाँव की टीम ने 5 विकेट पर 90 रन बना कर फ़ाइनल मैच अपने नाम कर लिया। 5 विकेट से बड़का गाँव विजई रहा।
रोचक बात ये है कि इसमें बड़का गाँव पंचायत के सभी 13 वार्ड की ही टीमें सामिल रही। बाहरी खिलाड़ियों को न सामिल कर पंचायत के हर वार्ड के युवाओं की प्रतिभा मे निखार लाने की एक दुर्दरशी सोच है। इससे पंचायत के हर गाँव के खिलाड़ियों की भी प्रदर्शन देखा जा सकता है। इस प्रकार अगर कैमूर जिला के हर पंचायत मे इस प्रकार मैच कराया जाए। तो युवाओं मे खेल के प्रति काफ़ी जागरूकता बढ़ेगी। फिर प्रखंड स्तरीय और जिला स्तरीय मैच करा कर जिला स्तर का एक मजबूत टीम बनाया जा सकता है। खेल से युवा शारीरिक रूप से चुस्त दूरुस्त रह कर अपना कैरियर बना सकते है।
कार्यक्रम मे धर्मेंद्र सिंह, पेड़ा सिंह सरपंच मीरा देवी ब्रजेश राम सोनल पाण्डेय, कमिटी के अध्यक्ष रमेश राम, सुजीत चंद्रवंशी, हरि पासवान, सुमित चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, दिपेन्द्र पासवान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment