कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
गुरुवार को मंत्री पंचायती राज विभाग मुरारी प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई और निम्नवत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, सभी जिला परिषद सदस्य, प्रखंडों के प्रमुख/उपप्रमुख, मुखिया संघ के अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में जनप्रतिनिधियों के अलावा बैठक में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। बैठक में मंत्री महोदय द्वारा पंचायतों एवं जिला परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के बीच समन्वय संबंधी समस्याओं का निराकरण करते हुए सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में मंत्री महोदय द्वारा पंचायतों एवं जिला परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के कार्य में प्रगति लाने एवं लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।




