रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के रसलपुर गांव में 22 वर्षीय विवाहिता प्रतिभा कुमारी ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया। वहीं इस घटना को लेकर मृतका प्रतिभा कुमारी के परिजनों का ससुराल पक्ष के ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही प्रतिभा कुमारी की जहर देकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा अक्सर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के परिजनों ने बताया कि पति पत्नी साथ में नहीं रहते थे पति बाहर में रहकर मजदूरी का काम करता है। 3 साल पहले ही सोनू और प्रतिभा कुमारी की शादी हुई थी। वर पक्ष और वधु पक्ष दोनों एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा विवाहिता की जहर देकर हत्या हुई या फिर विवाहिता ने जहर खा लिया।
बाइट।चौकीदार नूरसराय
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




