सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर जदयू ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण को अर्पित की श्रद्धांजलि!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सोमवार को जदयू के द्वारा जिला कार्यालय में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित कर उन्हे नमन एवं याद किया! इस मौक़े पर विचार साझा करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि लोक नायक जयप्रकाश नारायन ने कहा था कि सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है!उन्होंने कहा था कि सम्पूर्ण क्रांति में सात क्रांतियाँ शामिल है राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रांति। इन सातों क्रांतियों को मिलाकर सम्पूर्ण क्रान्ति होती है।उपाध्यक्ष नरेंद्र किशोर ने कहा कि जय प्रकाश नारायण जिनकी हुंकार पर नौजवानों का जत्था सड़कों पर निकल पड़ता था।इस मौक़े पर प्रदेश सचिव रंगनाथ शर्मा,संगठन प्रभारी महेन्द्र कुमार सिंह, प्रधान महासचिव रामभवन सिंह कुशवाहा प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु,मुरारी यादव, नरेंद्र किशोर सिंह,मूर्तजा अंसारी ,सुनील पांडेय,मधेश्वर यादव,आदि उपस्थित थे!

Join us on:

Leave a Comment