रिपोर्ट – प्रशांत कुमार
बेगूसराय में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों को जहां गिनाया गया है वहीं बिहार सरकार पर भी जमकर हमला बोला गया।प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सैनी, संगठन मंत्री कृष्ण कुमार पप्पू, कुंदन भारती, रौनक कुमार, आयुष ईश्वर समेत भाजपा के कई नेता उपस्थित थे इस मौके पर शामिल भाजपा विधायक कुन्दन कुमार ने भागलपुर में पुल टूटने को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है और सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विधायक ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार है और मुख्यमंत्री फरार हैं बिहार में उनसे कोई काम नहीं हो रहा है और वह देश में गली गली घूमने का काम कर रहे हैं बिहार में नीतीश कुमार से दो ही काम हो रहा है एक शराबबंदी और एक बालू बंदी कर माफियाओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है। भागलपुर पुल को लेकर समय-समय पर कई लोगों ने सरकार को आगाह किया था लेकिन उसकी जांच नहीं कराई गई इस वजह से पुल टूटा है। पूरे मामले में कार्रवाई करनी चाहिए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। बिहार में अपराध चरम पर है मुख्यमंत्री जी से बिहार संभल नहीं रहा है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और बिहार चलाने के लिए दूसरे को जिम्मेदारी देनी चाहिए। अगर यह नहीं करना चाहते हैं तो उन्हें चुनाव में जाना चाहिए । बैक डोर से सत्ता में चले आए हैं। जनादेश मिला था भाजपा के साथ लेकिन चले गए हैं जंगलराज की गोद में।
बाईट- कुन्दन कुमार, विधायक बेगूसराय




