मुश्किल में है हर सांस, पर्यावरण नहीं तो जीवन नहीं

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम

पटना। पटना जिले के मोकामा घोसवारी और दरिया मा प्रखंड में स्वाबलंबन द्वारा नेहरू युवा केंद्र पटना के तत्वावधान में सघन पौधारोपण कार्यक्रम संचालित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण नहीं बचाओगे तो सांसे कहां से लाओगे पर्यावरण नहीं तो जीवन नहीं पौधा हम लगाएंगे जीवन को बचाएंगे आदि कई स्लोगन के साथ युवा मंडल और युवाओं द्वारा पौधारोपण का सरगम कार्यक्रम चलाया गया युवाओं ने यह भी संकल्प लिया कि हम लोग अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएंगे और उसे गोद लेकर संरक्षित करेंगे ।
इस अवसर पर ग्राम मंगलम के सचिव भोला प्रसाद स्वावलंबन के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर युवा मंडल के सचिव नीतीश कुमार विवेकानंद युवा मंडल के सचिव अमन कुमार
दनियामा युवा क्लब केसरी रॉबिंस कुमार आदि ने इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें