गोदी मीडिया और केंद्र सरकार मेरे पीछे पड़ी, रेल हादसे की तय हो जिम्मेदारी – आनंद मोहन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने रेल दुर्घटना पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि रेल दुर्घटना की जिम्मेवारी रेल मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री को लेनी चाहिए। इस रेल दुर्घटना में 300 नहीं बल्कि 3000 से अधिक लोग मारे गए हैं। यह रेल दुर्घटना बड़ी दुर्घटना है। इस पर जिम्मेवारी तय होनी चाहिए,यह देश लाल बहादुर शास्त्री की देश है जिन्होंने छोटी सी रेल दुर्घटना पर अपना इस्तीफा दे दिया था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं 16 वर्षों तक जेल में बंद था तो मैंने कभी किसी का कुछ भी नहीं बिगाड़ा है लेकिन बाहर आने के बाद भाजपा से लोग हम पर ताबड़तोड़ बयानबाजी कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं भाजपा नेताओं से कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, सैकड़ो सांसद एवं हजारों विधायक है। वावजूद भाजपा के लोग 16 वर्षों से जेल में बंद एक मामूली पूर्व सांसद से क्यों डर गयी है। ऐसी स्थिति में बिहार के हर जिले में लोगों का नब्ज टटोलने के लिए निकला हूं और लोगों के बीच मैं जाकर उनसे हाल समाचार लेकर उनका आभार व्यक्त कर रहा हूं। किसी प्रकार का राजनीति नहीं कर रहा हूं। वैशाली से लवली आनंद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अभी लोकसभा चुनाव में काफी देर है अभी गंगा, फल्गु एवं कोशी में कई तरह के पानी का बहाव होना है। दरसअल पूर्व सांसद आनंद मोहन जेल से बाहर निकलते ही अपने कार्यकर्ताओं को गोलबंद करने में जुटे है। इसी कड़ी में वे आज पटना से गया जाने के दौरान जहानाबाद पहुंचे जहां ऊंटा स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर उक्त बातें कही। बताते चले कि कई भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी आनंदमोहन का स्वागत किया। इन्हें आनंद मोहन सचेत रहने को कहा। इस मौके पर पूर्व सांसद लवली आनंद एवं आनंद मोहन के सुपुत्र एवं राजद विधायक चेतन आनंद सहित कई लोग मौजूद थे। मौके पर उपस्थित पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहां की जेल से छूटने के बाद आनंद मोहन बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर लोगों का आभार व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल कोई राजनीति नहीं हो रही है।
Byte – आनंद मोहन, पूर्व सांसद लवली आनंद, पूर्व सांसद

Join us on:

Leave a Comment