प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में इंटर की एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। घटना नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 38 विष्णुपुर की है।
बताया जाता है कि विष्णुपुर निवासी रंजीत दास की 17 वर्षीय पुत्री विभा कुमारी ने देर रात घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
परिजनों ने बताया कि लगभग 3 माह से ट्यूशन पढ़ने के दौरान एक लड़का जो रिश्ते में चाचा लगता है उसके द्वारा छेड़खानी किया जा रहा था और पढ़ाई छूटने के भय से वह छेड़खानी की बात को घर में बताने से परहेज कर रही थी। उसने बताया कि बीते सोमवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली जिसके बाद आरोपी उसे लेकर भाग गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो रास्ते में उसका फेंका हुआ बैग मिला था। घरवालों ने बताया कि यह दृश्य देखकर घरवालों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने जब उसकी खोजबीन की तो जिले के बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी बलिया से उसे बरामद किया गया था । घटना के 3 दिन बाद ही उस छेड़खानी से तंग एवं लोक लाज की डर से देर रात गले में फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली । बताया जाता है कि मृतिका एमआरजेडी कॉलेज इंटर की छात्रा थी और अपने पिता के चार पुत्री में सबसे बड़ी बताएं जा रहे हैं जबकि आरोपी लड़का रिश्ते में उसका चाचा बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शुरुआती जांच में मिट्टी काका अपने रिश्ते के चचेरे चाचा से प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाईट- मृतिका के परिजन




