रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
_मोतिहारी पुलिस ने 15 मई को हरसिद्धि थाना क्षेत्र में हुए स्वर्ण व्यवसाई से लूट और 16 मई को तुरकौलिया थाना क्षेत्र से हुए शव बरामद मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। लूट और हत्या में शामिल एक अपराधी को देशी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस के सामने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है।
एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के शीतल बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसाई सन्नी कुमार से हुए लूट कांड का खुलासा हो गया है। गिरफ्यार अपराधी विष्णु कुमार के निशानदेही पर स्वर्ण व्यवसाई से लूट गए चाभी का गुच्छा और हिसाब किताब का बही बरामद किया गया,
गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि हरसिद्धि के शीतल बाजार से दुकान बंद कर जा रहे व्यवसाई सन्नी से लूट के दौरान जो गोली चली थी, उसी में एक गोली अमित के गला में लग गई, वहा लूट के बाद हम लोग लेकर वहा से भागे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई, जिसके बाद हम लोगो ने उसे तुरकौलिया थाना क्षेत्र के उसके घर से महल एक किलोमीटर की दूरी पर फेक दिया, उसके बाद हम लोग फरार हो गए।
गिरफ्तार अपराधी और उस घटना में शामिल अपराधियों ने अपहरण और हत्या का चलेगा केस,एसपी ने आगे बताया की स्वर्ण व्यवसाई से हुए लूट के दौरान चली गोली में अमित की मौत हुई थी, इस मामले में लूट में शामिल सभी पराधी पर लूट के अलावा अमित को घर से बुला कर ले गया, और गोली लगने से उसकी मौत हो गई, अमित की मां ने बताया था, कि उसके बेटे को घर से बुला कर ले गया था, इस लिए अपहरण कर बाद हत्या दोनो धाराओं में केश चलेगा।वही हरसिद्धि थाना क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया वीडियो प्रसारित करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार युवकों को पास से दो देशी पिस्टल,छह कारतूस,दो सेलफोन बरामद पुलिस ने किया,एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशो में हरसिद्धि थानाके दनही गांव निवासी रवि किशन कुमार,सुभाष कुमार,संजीव कुमार शामिल है।
बाइट :—- कांतेश कुमार मिश्रा,एसपी मोतिहारी।





