पति पत्नी के बीच विवाद में पति ससुराल जाकर फाँसी पर झूला, मौत

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली। जिले के गरौल थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में पति-पत्नी की विवाद में पति ने ससुराल में आकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया गया है कि पारिवारिक विवाद को लेकर युवक ने ससुराल में आकर बुधवार की सुबह फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते हैं गरौल थाने की पुलिस अधिकारी ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है एवं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते हैं उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक युवक मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से मोहम्मदपुर दामोदर गांव निवासी हरिंदर दास का 28 वर्षीय पुत्र चंदन दास बताया गया है। जो 3 दिन पहले अपने ससुराल रामदासपुर से पत्नी को घर ले जाने के लिए आया था। लेकिन पति पत्नी के बीच दोनों की भी बात हो गई इसी को लेकर युवक ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई है। रामदासपुर गांव के गुलाब दास के पुत्री के पिछले पांच साल पहले शादी हुई थी। मृतक के दो बच्चे भी हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में गरौल थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पति पत्नी की विवाद को लेकर युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या किया है पोस्टमार्टम के बाद पुलिस परिजन को शव सौंप दी है। लिखित आवेदन प्राप्त हो जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment