नियम विरुद्ध चलाये जा रहे 6 जाँच घर को डीएम ने किया सील!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

विभिन्न कमियां पाये जाने पर भभुआ शहर के छह डायग्नोस्टिक सेंटर को डीएम ने कराया सील

बुधवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी भभुआ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सीएचसी भभुआ, डीपीएम हेल्थ के संयुक्त जांच दल द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न डायग्नोस्टिक जांच सेंटर एवं एक्स-रे जांच सेंटर का जांच किया गया। जांच दल के जांच के दौरान निम्न जांच सेंटरों एवं एक्स-रे सेंटरों में निर्धारित मानक के अनुसार कमियां पाई गई और उनको सील किया गया। बता दें कि डीएम सावन कुमार द्वारा बीते दिनों भी शहर के विभिन्न जांच घरों का जांच किया गया था। उस दौरान भी छह से सात डायग्नोस्टिक सेंटर को सील और उसके संचालन पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इसी क्रम में बुधवार को डीएम द्वारा भभुआ शहर के विभिन्न जगहों पर संचालित हो रहे डायग्नोस्टिक सेंटर का जांच कराया और कमियां पाये जाने पर उन्हें सील किया गया। बुधवार को जिन डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया गया है उसमें तेग बहादुर डायग्नोस्टिक सेंटर, मां मुंडेश्वरी डिजिटल एक्सरे, विशाल एक्स-रे, कैमूर जांच घर, हाइटेक डायग्नोस्टिक सेंटर, जय मां डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल है।

Join us on:

Leave a Comment