बेगुसराय में लोजपा रामविलास की सांगठनिक समीक्षा बैठक संपन्न

SHARE:

प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी

बेगुसराय में लोक जनशक्ति रामविलास पार्टी के नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में संगठन की समीक्षा बैठक की गई, बैठक के अध्यक्षता नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय ने किए, बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बेगूसराय जिला प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है संगठन शहर से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों के समक्ष उन्होंने आह्वान किया कि यदि 2024 और 25 के चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को पूर्ण सफलता दिलाना है और आदरणीय चिराग पासवान को 2025 में मुख्यमंत्री बनाना है तो संगठन को मजबूत करना होगा और यह संकल्प लेना होगा संगठन को मजबूत कर हम आदरणीय स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को साकार कर सकते हैं कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक जाना होगा , प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राम विनोद पासवान ने कहा कि हमारे पार्टी के संस्थापक आदरणीय रामविलास पासवान ने अपने जीवन काल में बिहार वासियों के लिए और देशवासियों को जो किया है उसको गांव गांव कस्बों तक टोलों तक लोगों में एक-एक व्यक्ति को हर लोगों के बताना अनिवार्य है लोजपा नेता सुदर्शन सिंह जी कहे की हमारे कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा आज एक सब्जी फरोश हो ठेला चालक हो बिहारी मजदूर हो जिन लोगों के हाथ में मोबाइल है वह हमारे पार्टी के संस्थापक आदरणीय रामविलास पासवान जी का ही देन है सभी पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष जी जा जाकर कार्यकर्ता को जोड़ने का काम करें जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहां की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान जी का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट डॉक्युमेंट हम जनमानस को अवगत कराने का काम करें, तब जाकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पार्टी संगठन आप जनमानस भी कार्यकर्ता बनेंगे , बूथ जीतेंगे तब चुनाव जीतेंगे हमारे पार्टी का सिद्धांत और नीति सीधा साफ है सभी धर्म के व्यक्ति को हर संभव मदद करना ही हमारा कर्तव्य है मेरे दोस्तों साथियों मैं आपसे अनुरोध करता हूं आग्रह करता हूं कि तन मन धन से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए उठ जाइए और पार्टी को मजबूती प्रदान करें और आने वाले दिनों में आगामी चुनाव में तभी हम लोग सच्ची श्रद्धा के साथ आदरणीय नेता चिराग पासवान जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। इस बैठक में बखरी विधानसभा के अध्यक्ष रमेश कुमार शैलेश जी बखरी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान जी गढ़पुरा के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन झा जी युवा प्रखंड अध्यक्ष राजन कुमार पासवान जी एवं तमाम नावकोठी के प्रखंड कमेटी एवं पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ता मौजूद थे आपका प्रेम कुमार पासवान जिला अध्यक्ष बेगूसराय बिहार

Join us on:

Leave a Comment