भोजपुर जिले के 8 प्रखंडों में कुल 17 पंचायतों में उपचुनाव के लिये मतदान!

SHARE:

आरा/अशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले के 8 प्रखंडों में कुल 17 पंचायतों पर उपचुनाव का मतदान आज सुबह से ही जारी है,मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी चौकसी बरती है, और हर जगह भारी संख्या में दंडाधिकारी सहित पुलिस बलों की तैनाती की गई है,जबकि चुनाव को लेकर जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार, एसपी भोजपुर प्रमोद कुमार, सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी मतदान के दौरान हर बूथ पर कड़ी निगरानी करते दिखाई दे रहे हैं,स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान को ले जिला प्रशासन काफी चौकसी बरत रहा है,

भोजपुर जिले में चल रहे सभी प्रखंडों के सेक्टर/ जोनल/ सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की विशेष निगरानी रखी गई है ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी नही हो।भोजपुर जिले के कुल 8 प्रखंडो के कुल 17 पंचायतों में आज मतदान चल रहा है। मतदान के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला एवं अनुमंडलो में नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, ताकि असामाजिक तत्वो पर पैनी नजर रखी जा सके।मरदान प्रक्रिया पर कड़ी नजर जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार और एस पी भोजपुर प्रमोद कुमार देखी गई।

Join us on:

Leave a Comment