ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी चौक अवस्थित इंडिकैश एटीएम केन्द्र को अज्ञात चोरों ने बुधवार की देर रात निशाना बनाया लेकीन चोरों के मंसूबों पर पानी फेर गई है। चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने में असफल हो गया था। एटीएम केन्द्र से लूट का प्रयास विफल साबित होता देख सभी चोर भाग निकलें।
गुरुवार को सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर एटीएम मशीन पर पड़ी तो जंदाहा थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद जंदाहा थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। देसरी महुआ मार्ग स्थित बहसी चौक पर इंडिकैश एटीएम की एक मशीन लगी हुई थी। जिसे देर रात्री अज्ञात चोरों ने गैस कटर से काटकर रूपया लूटने की प्रयास किया था। लेकिन चोरों की प्रयास असफल रहा जब स्थानीय लोग सुबह में जगे तो एटीएम में तोड़ फोड़ और गैस कटर से जला देख इसकी सूचना जंदाहा थाना को दी थी।
जंदाहा सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह प्रभारी थाना अध्यक्ष एजाज कौशर अपने दल बल के साथ पहुंच एटीएम के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा के फूटेज को खंगालने में जुट गए है वहीं एटीएम विभाग के अधिकारी पहुंचकर सभी कैश को सुरक्षित पाया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस सजग दिख रही है और थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।




