भारतीय रेल ने शुरू किया एक स्टेशन एक उत्पाद योजना!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भारतीय रेलवे में स्थानीय उत्पाद व व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री और रेल मंत्री की पहल पर किया गया। शुरू किये गये उक्त् योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्पों, हथकरघा सामग्रियों जैसे स्थानीय एरिया में प्रचलित उत्पाद, लकड़ी के खिलौने, हैंडलूम, शोपीस, साड़ियां आदि का प्रदर्शनी लगाया जायेगा। इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूर्व मध्य रेल सुधांशु रंजन ने कैमूर जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया है। जिसमें बताया है कि भारतीय रेलवे में स्थानीय उत्पाद व व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री और रेल मंत्री की पहल पर किया गया। इसके तहत स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के उदेश्य से स्टेशनों पर प्रदर्शनी-सह-स्टाल लगाया जायेगा।

Join us on:

Leave a Comment