केंद्र सरकार के विरुद्ध माले का प्रतिरोध मार्च!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज जहानाबाद माले कार्यालय से किसानों का एक जुलूस निकला जो काको मोड पर जाकर प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया।
ज्ञातव्य हो कि उक्त प्रकरण पर महिला पहलवानों ने अप्रैल माह में ही अपना विरोध जताया परंतु केंद्र सरकार ने मात्र लीपापोती कर खत्म कर दिया। महिला पहलवानों ने विगत डेढ़ माह से अधिक दिनों से दिल्ली में धरना के माध्यम से विरोध जता रही हैं ।महिला सशक्तिकरण की बात बोलने वाली केंद्र सरकार महिला पहलवानों के शिकायत पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टे दिल्ली पुलिस द्वारा धरना पर बैठी महिला पहलवानों पर दमन ढा रही है।
केंद्र की यह भाजपा की सरकार हाल के वर्षों में सबसे पहले एनआर सी के नाम पर देश के मुस्लिम अल्पसंख्यक सहित दलित गरीबों पर हमला शुरू किया था, तत्पश्चात देश के किसानों के खिलाफ किसान व कृषि विरोधी तीन कानून लाकर हमला किया ,इसके बाद देश के नौजवानों पर हमला शुरू किया जिन्होंने देश की रक्षा खातिर सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी पर थे इनके जीवन जीविका को रसातल में डालने के लिए अग्निपथ योजना लाया और आज देश के महिला पहलवानों जिन्होंने देश को गौरवान्वित करने की दिशा में अपनी तैयारी में रहती हैं उनके साथ कुश्ती संघ के अध्यक्ष तथा भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न किया है ।देश की जनता बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। आज इन महिला पहलवानों के पक्ष में देश की आवाम खड़ी है।
जिस प्रकार किसानों ने अपने खिलाफ लाए हुए कानून की वापसी के लिए चुनौती स्वीकार किया था आज लगातार देश को रसातल में डालने वाली सरकार को बंगाल की खाड़ी में दफना देने के लिए तैयारी पर जुट गई है।
उक्त बातें सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य सचिव तथा जहानाबाद जिला भाकपा माले के सचिव रामाधार सिंह सहित अन्य नेताओं ने कहा।
आज के इस रैली व प्रतिवाद सभा में शामिल थे रामाधार सिंह के अलावे अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव शौकीन यादव जिला कमेटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद चितरंजन पासवान अनिरुद्ध शर्मा ,राम विनय यादव तथा खेग्रामस के नेता सत्येंद्र रविदास प्रदीप कुमार बलवीर बुंदेल राकेश बिंद भागीरथ मांझी रामेश्वर मांझी दिनेश दास उदय पासवान सहित अन्य किसान व मजदूर।

Join us on:

Leave a Comment