अब ट्रेन यात्रियों को WIFI की सुविधा भी मिलेगी!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

रेलवे से संबंधित तमाम जानकारियां एक ही एप पर
आठ क्षेत्रीय भाषाओं में काम करेगा ऐप
मोबाइल ऐप पीपोनेट लांच करने की घोषणा, अगस्त से काम करने लगेगा

नई दिल्ली : अब ट्रेन यात्रियों को WIFI समेत रेलवे से संबंधित तमाम जानकारियां एक ही एप से मिलेगी। रेलवे की मिनी नवरत्न कंपनी रेलटेल कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने डिजिटल ट्रांसफार्मेशन एवं टेक्नालाजी के क्षेत्र में काम करने वाली 3-आई इन्फोटेक लिमिटेड, एफआइएसएसटी एवं यलो इंक के संयुक्त उपक्रम भारत नेटवर्क के साथ मिलकर सोमवार को एक मोबाइल ऐप पीपोनेट को लांच करने की घोषणा की। पीपोनेट मोबाइल ऐप

मोबाइल ऐप पीपोनेट से यात्रियों को WIFI के साथ ट्रेनों की स्थिति, टिकट कन्फर्मेशन, टैक्सी, पोर्टर की बुकिंग, रेस्टोरेंट, ओटीटी चैनल एवं आसपास के शिक्षण संस्थान जैसी कई अन्य सुविधाएं एवं उनकी जानकारियां एक ही प्लेटफार्म पर मिल सकेंगी। यह ऐप अगस्त से काम करने लगेगा। इससे रेलटेल को निजी कंपनियों के माध्यम से कमाई भी होगी, क्योंकि उन्हें ऐप पर प्रचार करने की सुविधा भी दी जाएगी।
इस बारे में रेलटेल के चेयरमैन संजय कुमार ने कहा कि कहा कि ऐप आठ क्षेत्रीय भाषाओं में काम करेगा और यात्रियों की पसंद का भी विश्लेषण करेगा। इससे विज्ञापनदाताओं को खास ग्राहकों की तलाश में मदद मिलेगी। इस सुपर ऐप के जरिए यात्री भारी फाइलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटरनेट की स्पीड भी बढ़ जाएगी।
शहरी व ग्रामीणों में अंतर कम करने का काम करेगा
संजय कुमार ने कहा कि पीपोनेट के जरिए हम शहरी और ग्रामीण भारत के डिजिटल अंतर को कम कर सकेंगे। हमारा स्टेशन वाई-फाई नेटवर्क देश के कोने-कोने में है। भारतीय रेल एशिया में सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। रोजाना लगभग 2.3 करोड़ लोग सफर करते हैं। 15 लाख से ज्यादा यात्री प्रतिदिन 6109 स्टेशनों पर रेलटेल के वाईफाई नेटवर्क पर लागइन करते हैं। ऐप के जरिए इंटरनेट संपर्कता का विस्तार होगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें