बाबा बागेश्वर और सांसद मनोज तिवारी फंसे पटना ट्रैफिक पुलिस के फंदे में!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिना बेल्ट लगाए कार में आगे बैठने और ड्राइविंग पर पुलिस सख्त

पटना : बिहार में बाबा बागेश्वर के दरबार की देशभर में चर्चा हो रही है। सूबे में सियासी घमासान के बीच देशभर से हजारों की तादाद में लोग पटना के नौबतपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। इस बीच बिहार पुलिस भाजपा सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और प. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। दरअसल, बीते शनिवार को बाबा बागेश्वर के पटना आने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी खुद कार ड्राइव कर उन्हें एयरपोर्ट से होटल पनाश लेकर पहुंचे थे। धीरेंद्र शास्त्री उनके बगल में बैठे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

ट्रैफिक एसपी ने दिए जांच के आदेश
इस दौरान दोनों सीट बेल्ट बांधे नजर नहीं आए। बड़े लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। अब बिहार की ट्रैफिक पुलिस ने भी इसपर संज्ञान ले लिया है। पटना के ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने बताया कि इस मामले में डीएसपी को जांच का आदेश दे दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें