कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
शुक्रवार को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ , सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक की गई। इस दौरान मुख्य सचिव महोदय के द्वारा संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों की समीक्षा के क्रम में बाढ़ राहत एवं अन्य सामग्रियों का दर निर्धारण एवं पॉलीथिन सीट की उपलब्धता, आवश्यकता का आकलन एवं क्रय से संबंधित समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं आनुग्रहिक अनुदान के भुगतान हेतु परिवारों की सूची का आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अद्यतीकरण के संबंध में समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव महोदय के द्वारा नाव संचालन, दवा , पशु चारा ,सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आदि के संबंध में ससमय तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य सचिव द्वारा कृषि विभाग अंतर्गत असामयिक वर्षा ,ओलावृष्टि व आंधी तूफान के कारण प्रभावित फसल क्षति के आलोक में कृषि इनपुट अनुदान वितरण की समीक्षा की गई ।साथ ही संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के आलोक में कृषि विभाग के द्वारा की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई और इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में मुख्य सचिव द्वारा जल संसाधन विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग के द्वारा संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के आलोक में की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव महोदय द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत बाढ़, सुखाड़ के दौरान मानव स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में की जा रही तैयारी, संभावित लू के मद्देनजर की जा रही तैयारी एवं कोविड मृतकों के आश्रितों को अनुदान भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव द्वारा ऊर्जा विभाग द्वारा संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ एवं संभावित लू के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक मे मुख्य सचिव द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत पेयजल संबंधी विषय ,संभावित लू,शहरी बाढ़ एवं जल-जमाव के आलोक में की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत पेयजल की स्थिति ,संभावित लू ,बाढ़ एवं सुखाड़ के आलोक में की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव के द्वारा पंचायती राज विभाग अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लू एवं पेयजल के संबंध में समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता,सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को मुख्य सचिव महोदय के द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।




