कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ के मनिहारी बाजार में मुर्गा दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हायर सेंटर रेफर
एक मुर्गा दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दिया। इस घटना में मुर्गा दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर रहे लोग घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये। जहां से बेहतर इलाज के लिए युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार की बतायी जाती है। मनिहारी बाजार में दुकान बंद कर भाइयों के साथ घर लौट रहे दुकानदार को बाइक से आये अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल हुआ दुकानदार खनाव गांव निवासी मुस्लिम अंसारी का बेटा सद्दाम अंसारी बताया जाता है। इस मामले में मुर्गा दुकानदार ने पुलिस के समक्ष दिए अपने फर्द बयान में खनाव निवासी दाऊ पांडेय का बेटा टहलु पांडेय और स्व गुलाब पांडेय का बेटा राधेश्याम पांडेय के ऊपर गोली चलाने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गयी है।




