कंटेनर ने 14 वर्षीय छात्र को रौंदा मौके पर ही मौत, बवाल!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

पशु लदे कंटेनर ने 14 वर्षीय छात्र को रौंदा मौके पर हुई मौत

जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के इटही नहर मार्ग पर ग्राम धरहरा मोड़ के पास पशु से लदा एक कंटेनर ने एक नाबालिक छात्र को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कंटेनर उत्तर प्रदेश से पशुओं को लोड कर कुलहड़िया रेलवे ओवरब्रिज पार कर कोट्सा‌ नहर से होते हुए हुए पशु मेला नुआंव जा रहा था। उसी क्रम में 14 वर्षीय लड़का कृष्णा यादव पिता श्रीवास्तव यादव प्रतिदिन की भांति पढ़ने के के लिए धनेछा स्कूल जा रहा था उसी क्रम में धरहरा मोड़ के पास बच्चे को रौंदते हुए कंटेनर को लेकर भागते हुए नुआंव पशु मेला जा पहुंचा। इसकी सूचना वहां पर उपस्थित कुछ लोगों ने दुर्गावती थाने को दी जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नुआंव मेले में खड़ी ट्रक को पकड़ लिया। चालक गाड़ी छोड़ भाग गया लेकिन खलासी गाड़ी में सोए हुए अवस्था में पकड़ लिया गया ।पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर खलासी के साथ थाने ले आई। पूछताछ के क्रम में खलासी ने बताया कि मेरा नाम अफताब पिता भोला खान गांव हेमजापुर शेरघाटी जिला गया है।

Join us on:

Leave a Comment