कार्यकाताओं ने किया चिराग का राज्याभिषेक, पहनाया चाँदी का मुकुट!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नितीश कुमार पर बोला जोरदार हमला…… चिराग पासवान ने नीतीश पर लगाया बड़ा आरोप कहा नीतीश ने चिराग पासवान को खत्म करने का साजिश किया….. हमारे परिवार को बांटने का काम किया…… पार्टी को तुड़वाने का काम किया….. इतना ही नहीं मेरे घर से मुझे, मेरी माँ और बुढ़ी नानी को निकलवाने का काम किया….. चिराग ने हुंकार भरते हुए कहा चिराग शेर का बेटा है टूट जाएगा लेकिन झुकेगा नहीं…… आज बिहार हर क्षेत्र में फिसड्डी है….. चिराग पासवान ने बिहार में बेरोजगारी, शिक्षा के लिए पलायन, बढ़ते अपराध पर नीतीश कुमार को घेरा…… चिराग गला फंसने के बाद भी भारी भीड़ को संबोधित किया….. चिराग पासवान मुजफ्फरपुर के महेश प्रसाद सिंह साइंस कॉलेज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे…… चिराग ने कहा एक तरफ भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है…. अब नीतीश बताएं यहां के लोग किस चीज का महोत्सव मनाएँ….. रोजगार के लिए भटक रहे युवा क्या बेरोजगारी का महोत्सव मनाएंगे….. बेहतर शिक्षा के लिए पलायन कर रहे छात्र किस चीज का महोत्सव मनायें…… बिहार से पलायन कर रहे मजदूर क्या पलायन महोत्सव मनाएँ……. वहीं बिहार में अपराधी अपराध का महोत्सव मना रहा है…… बिहार में अगर उद्योग धंधे नहीं लग रहा तो इसके लिए नीतीश के नियत में खोट है…… चिराग ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कम समय रहने को लेकर लोगों से अपील किया जो आपके हित में काम करे उसको भारत के संसद में जिता कर पहुंचाएं…..

बाइट-: चिराग पासवान —— सांसद जमुई सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोजपा रामविलास

Join us on:

Leave a Comment