रिपोर्ट – संतोष तिवारी :-
जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के पातेपुर में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि ये जो नई नियमावली आई है, ये शिक्षकों की भर्ती, नौकरी की बहाली और उनकी स्थिति को लेकर आई है। नई नियमावली में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कुछ कहा ही नहीं गया है। नियमावली में जो शिक्षक हैं उनका वेतनमान क्या होगा, उनकी बहाली कैसे होगी? लालू नीतीश ने ही इन शिक्षकों को बहाल किया था। आज कह रहे हैं कि शिक्षक गलत हैं। पहली बात ये कि अगर ये गलत हैं तो ये बहाल कैसे हुए? इनको जो हजारों करोड़ रुपए वेतन के रूप में आम जनता का पैसा दिया गया है, क्या लालू नीतीश इनको वापस करेंगे? अगर ये गलत थे तो 17 सालों से किस समय का इंतजार कर रहे थे? अगर ये लोग ठीक हैं तो फिर इनकी परीक्षा क्यों हो रही है, फिर से नई नियमावली लाने की जरूरत क्या थी?




