डीएम रिची पांडेय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय स्थित सभाकक्ष में शिक्षा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों का बेस्ट ऐप के माध्यम से निरीक्षण करते हुए ससमय निरीक्षण प्रतिवेदन अपलोड करने एवं निरीक्षण के क्रम में प्राप्त होने वाले शिक्षा संबंधित मामलों को त्वरित रूप से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय अतिक्रमण से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि यदि विद्यालय के परिसर में अतिक्रमण किया जा रहा है तो उसका अनुश्रवण करते हुए अतिक्रमण होने वाले विद्यालयों की संख्या, जिन अतिक्रमण संबंधित मामलों के लिए अंचल अधिकारी को सूचना दी गई उसकी संख्या, कितने अतिक्रमण वाद प्रारंभ हुए उसकी संख्या, कितने अतिक्रमण वादों में आदेश पारित हुआ एवं आदेश पारित होने के पश्चात कितने विद्यालयों से अतिक्रमण खत्म हुआ उसकी अद्यतन सूची उपलब्ध कराएं। जिन विद्यालयों की चारदीवारी नहीं है उनकी प्राथमिकता सूची बनाकर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।
मध्यान भोजन को चखने से संबंधित अनुपालन पर चर्चा की गई एवं शिक्षा विभाग द्वारा इस संदर्भ में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने का निदेश दिया गया।
आज की बैठक में जहानाबाद जिले के 7 प्रखंडों से चयनित कुल 50 प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत किए जा रहे नवाचार पर परिचर्चा किया गया। चयनित विद्यालयों में अधिगम प्रतिफल की स्थिति का अवलोकन करते हुए ई ग्रेड श्रेणी के अंतर्गत चिन्हित कमजोर छात्र /छात्राओं को के रेमेडियल पठन-पाठन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचनाओं से संबंधित मानको यथा अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी, कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का हर महीने सतत आकलन,विद्यालयों में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा, फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी ग्रेड में कारपेट/ सभी कक्षाओं में वाइट बोर्ड/ फर्श की मरम्मती/खिड़की और दरवाजे की मरम्मती/ विद्यालयों में शौचालय में पानी की सुविधा आदि के अनुसार संचालन करने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ड्रॉपआउट रेट का आकलन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया तथा चयनित 50 प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत कराए गए कार्य की प्रगति प्रतिवेदन प्रेषित करने एवं उन स्कूलों का प्रोफाइलिंग करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में उपलब्ध खेल किट का सत्यापन संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि साप्ताहिक जांच के दौरान विद्यालयों के भंडार पंजी का अवलोकन करते हुए खेल किट की उपलब्धता एवं उपयोग का का सत्यापन सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार एवं जिला प्रशासन जनता दरबार में प्राप्त मामलों का ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें