रवि शंकर शर्मा :-
राजेंद्र सेतु में आज से पूर्ण बंदी
मिथिलांचल और मगध की लाइफ लाइन राजेंद्र सेतु को आज रात्रि से बंद कर दिया जायेगा.
राजेंद्र सेतु में चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर जिला प्रशासन के आदेश पर ये फैसला लिया गया है, इसके अनुसार आज रात्रि 12 बजे से प्रतिदिन सुबह 4 बजे तक वाहनो का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा, और ये प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा, अगर बीच में ब्लॉक हटाया जाता है तो इसकी सूचना फिर मिडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जायेगी!
मरम्मत कार्य कर रही एसपी सिंघला कंपनी के मुख्य परियोजना प्रबंधक रवि शंकर सिंह ने कहा की आज रात से अगले आदेश तक प्रतिदिन रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक राजेंद्र सेतु पर आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा और सुबह 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक वन वे परिचालन रहेगा.

Byte :- रवि शंकर सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, एसपी सिंघला




