कैमूर डीएम के लगातार जांच अभियान से मची खलबली बेहतर कार्यशैली की हो रही चर्चा!

SHARE:

कैमू/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-

डीएम के लगातार जांच अभियान से खलबली मच गई है। गौरतलब हो कि डीएम सावन कुमार की कार्यशैली इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। जिसकी लोग भी तारीफ कर रहे हैं। जांच के दौरान मौके पर ही डीएम द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा भभुआ प्रखंड के मोकरी पंचायत के मोकरी ग्राम अंतर्गत चल रही जाति आधारित गणना कार्य, अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्न दिशा निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा मोकरी पंचायत के मोकरी ग्राम में चल रही जाति आधारित गणना कार्य का निरीक्षण किया गया एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय, मोकरी का भी निरीक्षण किया गया। बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से बातचीत की गई और बच्चों के बीच बैठकर शैक्षणिक गुणवत्ता को भी परखा गया एवं सुधार के संबंध में शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।वही जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र मोकरी वार्ड नंबर 4 का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बच्चों की उपस्थिति कम थी एवं उपस्थित बच्चों को पोषाहार का वितरण भी नहीं किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा डीपीओ आईसीडीएस को संबंधित सेविका से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई हेतु प्रस्ताव देने हेतु निर्देशित किया गया। मोकरी ग्राम वार्ड नंबर 4,10 एवं 11 के ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से नल जल योजना अंतर्गत पानी नहीं मिलने की शिकायत की गई । ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पानी का फ्लो कम होने के कारण वार्ड अंतर्गत कुछ घरों में पानी नहीं पहुंचता है तथा कुछ घरों में पानी का कनेक्शन भी नहीं हुआ है। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, भभुआ को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

Join us on:

Leave a Comment