रिपोर्ट- रुपेश कुमार
औरंगाबाद एक घर में भीषण आग लगने से 2 महिला समेत एक मासूम बच्ची की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है वही तीन मासूम बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव की है हालांकि यह आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं इधर घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है




