रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर में जीतन राम बोले- एनडीए में जाने का सवाल ही नहीं है।
मुजफ्फरपुर में आज मंगलवार को जिला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से दावते इफ्तार आयोजित किया गया। इसमें हम के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं महागठबंधन के साथ खड़ा हूं। एनडीए में जाने का सवाल हीं उठता है । मैं कसम खा लिया हूं कि मैं नीतीश कुमार के साथ ही रहूंगा।
राजनीतिक मुद्दों पर मुलाकात नहीं हुई थी
उन्होंने कहा कि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात राजनीतिक मुद्दों पर नहीं थी। बल्कि दशरथ मांझी, कृष्ण सिंह स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न देने की मांग को लेकर मिला था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए का सफाया हो जाएगा। महागठबंधन अपार बहुमत से आएगी। उन्होंने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि मेरी पत्नी बोलती है नीतीश कुमार ने आप को मुख्यमंत्री बनाया।
आप नीतीश कुमार का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। इस दावते इफ्तार का आयोजन हम पार्टी के जिला अध्यक्ष शरीफुल हक एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी संजय आलम के द्वारा किया गया था।
इस मौके पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उप मेयर डॉक्टर मोनालिसा, पूर्व मेयर सुरेश कुमार, जदयू के जिला अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, जदयू के वरिष्ठ नेता मुख्तार ताबिश उपेंद्र पासवान, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इरफान दिलकश, साधु सिंह, रुपेश पासवान, कन्हैया कुमार गुप्ता, हम महिला सेल के जिला अध्यक्ष डॉ स्नेहलता पांडे समेत कई नेता मौजूद रहे
बाइट:- जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री व हम के संस्थापक




