कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
18 अप्रैल मंगलवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में गेहूं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गेहूं अधिप्राप्ति को लेकर कई निर्देश दिए गए। बैठक में सभी पैक्सो के माध्यम से गेहूं अधिप्राप्ति करने का निर्णय लिया गया। सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक को 40% सीसी लिमिट निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। विभागीय निर्देशानुसार दिनांक 20 अप्रैल 2023 से 31 मई 2023 तक गेहूं की अधिप्राप्ति की जानी है। विभाग से इस जिले को 30029 मीट्रिक टन गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित है। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम उपस्थित थे।




