रिपोर्ट – आकाश कुमार!
भारतीय जनता पार्टी पूर्णियां जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बिहार प्रदेश भाजपा के निर्देश पर पूर्णिया जिला भाजपा के विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जिला के विभिन्न मोर्चा हेतु अध्यक्ष का चयन कर लिया गया है।
इसके अंतर्गत युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में रवि गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में सरिता रॉय, किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्या प्रकाश, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत कुमार पासवान को नियुक्त किया गया है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजेन्द्र हांसदा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. अजहर आलम मनोनीत किये गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी नवमनोनीत सभी मोर्चा अध्यक्षो को बधाई दी है।
इस सूची में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य रवि गुप्ता को मनोनीत किया गया है। रवि गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काफी लंबे समय तक सक्रिय रहें। एक छात्र नेता के रूप में सीमांचल के क्षेत्रों में काफी चर्चित रहे रवि गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, विश्वविद्यालय संयोजक, प्रदेश सहमंत्री जैसे विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य तक पहुंचने वाले सीमांचल के पूर्णिया से पहले कार्यकर्ता थे। छात्र राजनीति में इनकी धमक इतनी थी, कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी पैनल पर अपनी रणनीति से जीत दिलवाई थी। इतना ही नहीं पूर्णियां विश्वविद्यालय के स्थापना को लेकर भी रवि गुप्ता ने लगातार आंदोलन और संघर्ष किया. जिस कारण आम छात्र-छात्राओं में काफी लोकप्रिय हैं। रवि वर्ष 2016 में आए बाढ़ जैसी आपदा में अपनी सेवा कार्य के लिए जाने जाने लगे। पूर्णिया विश्वविद्यालय की स्थापना काल से ही विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय की कई प्रकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने में अपना नाम कमाया है। पूर्णियां विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर तक कि पढ़ाई करने वाले रवि को पूर्णियां विश्वविद्यालय ने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में सम्मानित भी किया है। वर्ष 2018 में नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित अखिल भारतीय छात्र नेता सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी हासिल किया है। उनके मनोनयन पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, सुमित प्रकाश , अरुण कुमार राय पुलक, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निखिल कुमार, नगर सह मंत्री राजा कुमार , चंदन कुमार आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।




