रवि शंकर शर्मा!
पटना- कड़कती धुप ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, हाल मे ही जिलाधिकारी ने इसे देखते हुये स्कुल की टाइमिंग मे बदलाव के आदेश जारी किये थे! मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना बताते हुये, सतर्क रहने का एलर्ट जारी किया था, तापमान मे हो रही वृद्धि कई स्तर पर लोगों के जं जीवन को प्रभावित कर रही है, ऐसे मे आज फिर मौसम विभाग ने 1 बजे से अगले चार घंटे तक के लिये लू चलने की सम्भावना जताई है और धूप मे ना निकलने की सलाह दी है, अतः बेहद जरुरी ना हो तो दोपहर से लेकर शाम 5 बजे तक अगले कुछ दिनों तक धूप मे ना निकलें और यदि अति आवश्यक को तो पुरी सावधानी और गर्मी तथा लू से बचने के उपायों के साथ ही निकलें! मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक स्थिति के सामान्य होने की उम्मीद नहीं है, इसलिए जबतक मौसम विभाग से आने वाले दिनों मे मौसम के सामान्य होने की जानकारी ना दें दी जाय,तबतक सतर्क रहें और लू से बचने के सभी उपायों पर अमल करें!





