रिपोर्ट – संतोष तिवारी
सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारी चल रही जोर शोर से
- 12-21 मई को होगा महायज्ञ
- यज्ञशाला और देव प्रतिमाओं का हो रहा निर्माण
मुजफ्फरपुर। 12 मई से शुरू होने वाले नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से चल रही है। यज्ञशाला और देव प्रतिमाओं का निर्माण भी हो रहा है। इसकी तैयारियों की समीक्षा एवं सफ़ल आयोजन के लिए रविवार को सोमनाथपुरी, मिठनसराय में महासभा बुलाई गई। अध्यक्षता यज्ञाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे ने की। बैठक के बाद महायज्ञ के संयोजक अधिवक्ता अरुण पाण्डेय ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। साथ ही इसमें मंदिर से जुड़े अन्य भक्तों का भी पूरा सहयोग रहेगा। महायज्ञ में तन-मन-धन से सहयोग देने के लिए लोग आ रहे हैं। सभी सनातनी, ग्रामवासियों एवं महायज्ञ समिति के सम्मानित सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे इस महायज्ञ के सफ़ल आयोजन के लिए अपनी राय एवं सहयोग देने की कृपा करें। सहस्त्र चंडी महायज्ञ के आयोजन के लिए जिन संकल्पों को हम सभी ने लिया था, उसे पूरा करने में सबका सहयोग अपेक्षित है। बताते चलें कि बाबा विशेश्वरनाथ महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर ग्रामीणों के सहयोग से नौ दिवसीय यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। 11 मई को नगर भ्रमण के बाद यज्ञ मंडप प्रवेश व पंचांग पूजन होगा। 12-21 मई तक महायज्ञ होगा। 1008 दुर्गा सप्तशती पाठ होगा। चौबीसों घंटे हवन चलेगा। मौके पर राम कथा व रासलीला का आयोजन भी होगा। यज्ञ के दौरान हर दिन अनवरत भंडारा चलता रहेगा। शिवभक्तों के सहयोग से यह यज्ञ संपन्न होगा। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन चौधरी, चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के संरक्षक शंभूनाथ चौबे, मीडिया प्रभारी पंडित हरिशंकर पाठक, पंडित प्रियरंजन मिश्र, विकास चौबे, बबलू राम आदि भी शामिल रहे।




