बेगूसराय- अधेड़ की पीट पीट कर निर्मम हत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में एक अधेड़ की अपराधियो ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार की रात बलिया थाना क्षेत्र के कस्बा की है । मृतक की पहचान बड़ी बलिया उत्तरी कस्बा निवासी 52 वर्षीय मोहम्मद ओवैस के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का आरोपियों के साथ पहले से झगड़ा चल रहा था । इसी बीच शनिवार की रात आरोपियों का अपने पड़ोस के लोगों के साथ बकरी बांधने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े की आवाज और शोर-शराबा सुनकर मृतक वहां देखने के लिए पहुंचा था तभी आरोपियों ने मृतक को देखकर इसे गाली गलौज करना और पीटना शुरू कर दिया इतनी पिटाई की वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया जिसके बाद इसके परिजनों को खबर मिलते ही मौके पर पहुंचकर इसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है परिजनों ने बताया कि आरोपियों का इतिहास हिंसक रहा है उसके घर का मुखिया कई मर्डर का आरोपी है जो अभी जेल में बंद है फिलहाल बलिया पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है वहीं इस घटना के बाद से मृतक के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
बाईट- मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment