राजद की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने किया संगठनात्मक बैठक, बनाएंगी संगठन को मजबूत!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

राजद की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने किया संगठनात्मक बैठक, बनाएंगी संगठन को मजबूत

राष्ट्रीय जनता दल के भागलपुर जिला की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनी आशा जयसवाल

भागलपुर।जिला राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ भागलपुर के द्वारा आज एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सामूहिक रूप से महिला प्रकोष्ठ भागलपुर जिला के जिला अध्यक्ष का कमान आशा जायसवाल को दिया गया, वही सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने पर आशा जयसवाल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया , वही बिहार प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ उर्मिला ठाकुर ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है महिला संगठन को मजबूत करना एवं गांव गली खेत खलिहान से महिलाओं को राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ में जोड़ना, वही भागलपुर जिला की महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशा जयसवाल ने कहा पार्टी ने हम पर विश्वास जताया है मैं भी पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करूंगी और 2024 के चुनाव के लिए अभी से रणनीति बनाना शुरू करूंगी साथ ही साथ महिलाओं को संगठनात्मक मजबूती प्रदान हो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपने पार्टी में सम्मिलित करूंगी, वही कार्यक्रम के दौरान पार्टी के मेन विंग के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव उनके साथ रामविलास केदार पांडे के अलावे दर्जनों राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment