आरा/आशुतोष पाण्डेय:-
एसटीएफ पुलिस ने 12392 श्रमजीवी ट्रेन वातानुकूलन बोगी से दो हथियार तस्करों को हथियार और दो सो कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
बिहार एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से आने वाली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस में छापेमारी की। रविवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसे ही आरा स्टेशन पहुंची, वैसे ही एसटीएफ टीम ने ट्रेन के वातानुकूलित बी 1 बोगी में तलाशी अभियान चलाया,अभियान के दौरान एसटीएफ पुलिस ने दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया,उनके पास भारी मात्रा में 200 बुलेट्स, दो रेगुलर रिवल्वर (बेबली स्कॉट), एक पिस्टल और दो मोबाइल बरामद किया गया है,एसटीएफ के अनुसार ने हथियार तस्कर दिल्ली से हथियार लेकर आरा पहुंचा था, हथियारों और कारतूस को भोजपुर जिले के बिहिया में सप्लाई करना था, पुलिस के खुफिया ने सटीक जानकारी दी, उक्त सूचना पर पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया,
हथियार तस्कर उत्तर प्रदेश के देववरिया के निवासी है..
गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मइल थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी मोतीचंद के पुत्र हरेराम और रायबरेली जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी बलराम सिंह के पुत्र सुमित सिंह बताये जाते हैं, पुलिस गिरफ्तार हथियार तस्करों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है
दिल्ही से हथियार लेकर वातानुकूलित बोगी में कर रहे थे, सफर
बताया जाता है कि दोनों हथियार तस्करों को दिल्ली स्टेशन के आसपास कुछ लोगों ने हथियार डिलीवरी करने के लिए दिए थे,जिसकी डिलीवरी भोजपुर जिले के बिहिया में करना था, इस बात की भनक बिहार एसटीएफ टीम को लग गई। इसके बाद एसटीएफ टीम ने रविवार को 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस एसी 1 में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की टीम ने दोनों हथियार तस्करों से पूछताछ करने के बाद हथियार देने वाले और लेने वाले की तलाश में जुट गई है।




