रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के सुग्गी मोड़ के समीप ऑटो और ट्रक के भीषण टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि इस हादसे मेंफिर महिला समेत आठ लोग घायल हुए जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।इस हादसे में घायल हुई एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतक की पहचान बांके बाजार थाना क्षेत्र के बहरगाई गांव निवासी टेनी पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि टेनी गांव के लोगों के साथ ऑटो से रोजगार को लेकर मदनपुर आया था और उसकी ऑटो सुग्गी मोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गई।सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया गया।मगर उसकी स्थिति को गभीर देखते हुए सदर अस्पताल लाया गया।मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे उसके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गए।




