पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद की सामान्य बैठक माननीय विधायकगण एवं संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष सम्पन्न किया गया।
बैठक में अपर समाहत्र्ता सुधा गुप्ता द्वारा आगत अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया तथा पूर्व के बैठक में देये गये निदेशों का विभागवार समीक्षा किया गया। बैठक में षष्टम् राज्य वित्त आयोग अंतर्गत उपलब्ध राशि से वर्ष 2023-24 के लिए योजना सूची को पारित पर समीक्षा किया गया। बैठक में पंचम राज्य वित्त आयोग अंतर्गत उपलब्ध राशि से वर्ष 2023-24 के लिए योजना की सूची के पारित पर, 15वीं वित्त आयोग अंतर्गत उपलब्ध राशि से वर्ष 2023-24 के लिए योजना सूची को पारित करना, मनरेगा अंतर्गत जिला परिषद से योजना पारित, गठित स्थायी समितियों के संबंध में, जिला परिषद कार्यालय में संविदा के आधार पर नियुक्ति सहित अन्य मामलों पर समीक्षा विस्तार से करते हुए आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में मनरेगा कार्य की समीक्षा किया गया तथा कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निदेश दिया गया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ.आर.एस. घोल उपलब्ध कराया जाए तथा समुचित दवाओं की व्यवस्था रखने का निदेश दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को निदेश दिया गया कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण सभी चापाकलों की मरम्मति कराने का निदेश दिया गया। बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र को निदेश दिया गया कि जहां-जहां उद्यमी योजना के अंतर्गत नया उद्योग प्रारंभ हुए है, उसका प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि जिले के बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार से जोड़ जा सके। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालयों के भवनों की समीक्षा किया गया तथा निदेश दिया गया कि जहाॅ-जहाॅ भवन नहीं है, वहाॅ यथाशीघ्र भवन निर्माण कराया जाए तथा जहा मरम्मति की आवश्यकता है उसे भी मरम्मति कराने का निदेश दिया गया। बैठक में खाद्य आपूत्र्ति की समीक्षा में सभी जन प्रतिनिधियों को कम अनाज देने से मना किया गया तथा निदेश दिया गया कि विभाग से ससमय खाद्यान्न का उठाव करे और लाभुकों को खाद्यान्न की आपूत्र्ति करने का निदेश दिया गया।




