हथियार बंद बॉडीगार्ड के साथ घर खाली कराने पहुँचा फर्जी सीओ!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-


बिहार के मुजफ्फरपुर में फर्जी सीओ बनकर घर खाली कराने पहुचे लोग..बंदूकधारी गार्ड के साथ पहुचे लोग..पुलिस मामले की कर रही जांच

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी अंतर्गत बाजीराउत गांव में खुद को अंचलाधिकारी बता कर गांव में बंदूकधारी गार्ड के साथ घर खाली कराने के लिए एक नकली अंचलाधिकारी के पहुंचने का मामला प्रकाश में आया है। बाजीराउत निवासी सकिंद्र पंडित की पत्नी रीता देवी ने बरियारपुर थाने में इस संबंध में आवेदन दिया है जिसमें कहा है कि गाँव का ही विक्की कुमार कुछ लोगों के साथ घर पर पहुंचा था। वह कह रहा था कि इसमें अंचलाधिकारी हैं और घर खाली कराने के लिए आए हैं। हालांकि उस समय घर पर पति के नहीं रहने की बात कह कर उन लोगों को वापस लौटा दिया। उधर उनके पुत्र संजय कुमार ने उन लोगों की तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली स्थानीय लोगों ने जब तस्वीर को देखा तो बताया कि इसमें कोई भी अंचलाधिकारी नहीं है। फिर गांव के ही कुछ लोगों ने दूरभाष पर अंचलाधिकारी संजय महतो को घटना की जानकारी दी। सीओ ने कहा कि घर खाली कराने संबंधी कोई भी बात उनके संज्ञान में नहीं है और न ही वे या उनके कर्मी घर खाली कराने के लिए बाजी रावत गए हैं।इस संबंध में रीता देवी का कहना है कि उनका घर 8.25 डिसमिल में बना है जो उनके ससुर का है। गांव के कुछ लोग उन लोगों को उक्त जमीन पर से हटाना चाहते हैं तथा षड्यंत्र रच कर घर खाली करना चाहते हैं। सीओ संजय महतो ने कहा कि इसकी जांच होगी। वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने कहा कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।
बाइट-सकीन्दर पंडित,पीड़ित
बाइट-संजय महतो अंचलाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment