कैमूर- बिजली का काम कर रहा युवक आया चपेट में, मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर के कटकरा गांव में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटकरा गांव में बिजली करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत ही गयी। बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है उस युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटकरा गांव निवासी राम अवतार विंद के रूप में हुई है। बता दें कि कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटघरा गांव का रहने वाला अरविंद बिंद शुक्रवार की सुबह घर में रखे पंखे का तार बोर्ड में लगा रहा था। बोर्ड में तार लगाने के दौरान तार कटे होने के कारण अरविंद बिजली करंट के चपेट में आ गया और इस दौरान अरविंद बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन अरविंद को इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद जब अरविंद की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तो चिकित्सकों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन युवक को इलाज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सदर अस्पताल में युवक की मौत हो गई। इधर जैसे ही युवक की मौत की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment