रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
जाफरपुर. दिनांक 14/4/2023.आज दिनांक 14/4/2023को पारु प्रखंड के जाफरपुर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुये उनके ब्यक्तित्व और कृतित्व पर एक परिचर्चा आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता जनाब शफीउल्लाह अंसारी ने किया. उक्त अवसर पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष संतोष बसंत ने अपने सम्बोधन में कहा की बाबा साहेब को संविधान लिखने में दो वर्ष ग्यारह महीना अठारह दिन का समय लगा था परन्तु इधर के दिनों में कुछ लोगो द्वारा संविधान में दीये गये अधिकार को समाप्त करने की साजिश हो रही है इसलिए जरूरत है अपने पुरखों को याद करने का उनके किये गये कार्यों को समझने और परखने का और उनके द्वारा दीये गये अधिकार और बिचार को आत्मसात करने का तभी हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है. बिचार ब्यक्त करने बालों में सत्येंद्र ठाकुर. ओमप्रकाश साह. मोहम्मद कयामुद्दीन. राजकिशोर ठाकुर. बिजय ठाकुर. धर्मेंद्र पासवान. प्रकाश पासवान. मोहित रस्तोगी. संजय निराला. मोहम्मद मैनुद्दीन आदि शामिल थे. भवदीय संतोष बसंत ज़िला अध्यक्ष राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ मुजफ्फरपुर दिनांक 14/4/2023




