एयरपोर्ट पर बम मिलने के अफवाह की खबर से मचा हड़कंप, खाली कराया गया पूरा परिसर!

SHARE:

रिपोर्ट– अमित कुमार!

PATNA : बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से सामने आई है, जहां बम रखे जाने की खबर है। जिसके बाद से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है। जिसके बाद से पूरे एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है और जांच पड़ताल शुरू हो गई है.

बताया गया कि कि एयरपोर्ट निदेशक को फोन पर पटना एयरपोर्ट पर बम रखे जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद तत्काल पटना पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया। एसएसपी ने भी पटना एयरपोर्ट पर बम रखे जाने की सूचना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फोन पर मिले बम मिलने की सूचना के बाद यात्रियों के सामानों सहित चप्पे-चप्पे पर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ साथ सीआईएसएफ के जवान जांच करते नजर आ रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment