डीएम रिची पांडेय ने नल जल योजना की समीक्षा कर दिया आवश्यक निर्देश!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में नल-जल योजना की बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में जो नल-जल की योजना पूर्ण नहीं हुए हैं, उसे शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया गया तथा जितने भी नल-जल योजना अक्रियाशील है, उसे भी क्रियाशील कराने का निदेश सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं तकनीकी सहायक को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड पंचायत पदाधिकारी एवं तकनीकी सहायक को निदेश दिया कि जिले में जहां-जहां छुटे हुए टोलों में नल-जल की आवश्यकता है, उसे अविलम्ब जी.पी.डी.पी. वेबसाईट पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि उसका व्यय 15वीं वित्त आयोग से किया जा सके।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि सभी वार्डो में नल-जल योजना के तहत् सरकार द्वारा निर्धारित उपभोगता शुल्क वसूल करना सुनिश्चित करेंगे। साथ हीं जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को निदेश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित कर वार्डो में जल चौपाल लगाना सुनिश्चित करें, ताकि जल की बर्बादी रोकने के लिए अधिक-से-अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को निदेश दिया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खराब पड़े चापाकलों को अविलम्ब मरम्मति करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं तकनीकी सहायक को निदेश दिया कि नल-जल योजना में जहा-जहा टुलू मोटर लगाया गया है, संबंधित पर सख्त कार्रवाई किया जाए।

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण* में गणना कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
इस क्रम में चार्ज पदाधिकारियों को बताया गया कि जाति गणना का कार्य 15 अप्रैल, 2023 से 15 मई, 2023 तक निर्धारित किया गया है। उक्त कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु सर्वप्रथम प्रथम चरण में संकलित किए गए आंकड़ों की चार्जवार जनसंख्या का मिलान करना सुनिश्चित करें एवं डाटा का सत्यापन करने के पश्चात ही सुस्पष्ट प्रविष्टि करें। सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि गणना कार्य में दोहरी प्रविष्टि रोकने संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि नियमित अंतराल पर जाति आधारित गणना कार्य की समीक्षा चार्ज स्तर पर सुनिश्चित करें।
द्वितीय चरण में जाति कोड देने हेतु कुल 214 जाति की सूची प्राप्त हुई है तथा क्रमांक 215 में अन्य जाति को रखा गया है। बताया गया कि BIJAGA (BIHAR JATI AADHARIT GANANA APP.) पर प्रविष्टि की जानी है तथा प्रपत्रों को भरा जाना है। द्वितीय चरण की गणना में जाति कोड की प्रविष्टि की जानी है।, जिसके लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंडों में पंचायतवार एवं नगर क्षेत्र के लिए वार्डवार जनसंख्या का डाटा प्रतिवेदन 15 अप्रैल 2023 से पूर्व तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि 15 अप्रैल 2023 के पूर्व चिकित्सकीय/सेवानिवृत्त या जाति आधारित गणना के लिए सामान्य प्रशासन द्वारा निर्धारित अन्य कारणों से बदले जाने वाले प्रगणकों की प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करें।

Join us on:

Leave a Comment