कैमुर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर के डीएम नवदीप शुक्ला का तबादला पटना में हो गया है और कैमूर के नए डीएम सावन कुमार को बनाया गया है। सावन कुमार इससे पहले शेखपुरा के डीएम थे। सावन कुमार मंगलवार की शाम कैमूर के धरती पर पहुंचे और भगवानपुर प्रखंड में अवस्थित पवरा पहाड़ी पर माता मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन किया। और इसके बाद कैमूर जिला पदाधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया। माता मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन करने के बाद सावन कुमार ने कैमूर जिले का कमान संभाल लिया है। नवदीप शुक्ला के तबादला के बाद मंगलवार की दोपहर विदाई समारोह का आयोजन किया गया आयोजित किए गए विदाई समारोह में कैमूर के निवर्तमान जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला का भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उनको द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई विदाई समारोह का आयोजन मंगलवार की दोपहर जिले के सर्किट हाउस में किया गया था विदाई समारोह में कई वरीय पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।