हथियार प्रर्दशन मामले में गायक शिवेश मिश्रा पर एसपी ने कार्रवाई का दिया आदेश!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार
बेगूसराय बिहार
9 अप्रैल 2023

बेगूसराय में हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद लोक गायक शिवेश मिश्रा को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराना महंगा पड़ गया है। हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद लोहिया नगर सहायक थानाध्यक्ष के बयान पर बेगूसराय नगर थाना में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोहिया नगर सहायक थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह छह अप्रैल की शाम सोशल मिडिया पर एक नाच गाना का विडियो वायरल होने की जानकारी मिली, जिसमें हथियार का प्रर्दशन किया जा रहा था। उक्त विडियो देखने के बाद पता चला कि विडियो में हाथ में हथियार लिए दो व्यक्ति दिख रहे हैं तथा एक व्यक्ति रूपया उड़ा कर उत्साह वर्धन कर रहा है। जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि यह विडियो लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र स्थित पनहांस गार्डन का है। विडियो में दिख रहा काला शर्ट पैंट पहनकर हाथ में हथियार लिया हुआ व्यक्ति मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर अहियापुर निवासी लोक गायक शिवेश मिश्रा है। शिवेश मिश्रा के साथ उसका एक सहयोगी भी हथियार का प्रदर्शन कर रहा था। कार्यक्रम के दौरान लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र का बाघी निवासी संजीव कुमार सिन्हा रूपया उड़ाकर उत्साह वर्धन कर रहा था। नाच गाना के कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से हथियार का प्रदर्शन गंभीर अपराध है। दो नामजद सहित तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें