रिपोर्ट – प्रिंस कुमार
- बाल श्रम पर नियंत्रण के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान: जमालपुर विधायक
जमालपुर।बाल श्रमिक आयोग,बिहार के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु पहुंचे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमालपुर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह व राजद के जमालपुर नगर अध्यक्ष बमबम यादव की अगुवाई में राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर अध्यक्ष का स्वागत किया।
वहीं बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष ने राजद नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम उन्मूलन को लेकर सभी लोगों को जागरूक करें।उन्होंने कहा कि शिक्षा व अर्थ के अभाव में बच्चे मजदूरी करते हैं।इस स्थिति में बच्चों का बचपन बड़ा ही कष्टमय हो जाता है।4 माह के दौरान कई प्रतिष्ठानों में बाल श्रम कर रहे बच्चों को मुक्त कराया गया।बच्चों से काम कराना कानूनन जुर्म है।बाल श्रम कानून अपराध में व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो,बाल श्रम करवाते पकड़े गए तो कानूनी कार्यवाही होगी।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।योजनाओं की जानकारी नहीं होने के अभाव में श्रमिक लाभकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं।उन्होंने राजद नेताओं से कहा कि समाज में जागरूकता फैलाएं।जब तक जागरूक नहीं होंगे,तब तक बाल श्रम पर रोक नहीं लगेगा।
इधर अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि बाल श्रम का मुख्य कारण श्रमिकों की अच्छी स्थिति का नहीं होना है।श्रमिकों को श्रम संसाधन के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना निहायत जरूरी है।श्रमिकों को घरों की मरम्मत के लिए 20 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है।उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों,समाज के बुद्धिजीवियों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है।बच्चे को विद्यालय ले जाने की जरूरत है।6 साल से 14 साल के बच्चों को बाल श्रम नही कराया जा सकता।14 साल से 18 साल के बच्चे को कठोर नियोजन में नही लाया जा सकता है।इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।वहीं धावा दल का गठन कर बाल श्रम करते बच्चों को भी विमुक्त कराया जा रहा है।
उन्होंने कई महापुरुषों के बारे में बताते हुए कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,माउंटेन मैन के नाम से विख्यात दशरथ मांझी ने भी अपने अभावग्रस्त जिंदगी में कई महत्वपूर्ण कार्यो को अंजाम दिया।
मौके पर राजद नेता नागेश्वर प्रसाद यादव,जेआरएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ देवराज सुमन,राजेश रमन राजू,रविंद्र रवि,विवेकानंद यादव,गोरेलाल सिंह,रविंद्र यादवेंदु,अमित मंडल,महेश यादव,मोहम्मद बरकत अली,राकेश चौधरी,मंतोष यादव,लालू यादव,विमल कुमार,अशोक यादव,चांंदसी पासवान,चंदन पासवान,मयंक राज,प्रशांत कुमार सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद थे।