कैमूर के नए डीएम बने सावन कुमार निवर्तमान डीएम नवदीप शुक्ला का कार्यकाल रहा सराहनीय!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर के नए डीएम बने सावन कुमार निवर्तमान डीएम नवदीप शुक्ला का कार्यकाल रहा सराहनीय

4 जनवरी 2021 को कैमूर डीएम के रूप में नवदीप शुक्ला ने कार्यभार संभाला था

कैमूर के नए डीएम सावन कुमार बनाए गए हैं। जबकि कैमूर के डीएम रहे नवदीप का तबादला निदेशक पशुपालन विभाग बिहार पटना किया गया है। बता दें कि कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला का कार्यकाल कई मायनों में कैमूर में ऐतिहासिक रहा। इनके नेतृत्व में कैमूर में सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं में धरातल पर बेहतर काम हुआ है। सरकार की महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना पार्ट 2 सहित शिक्षा स्वास्थ्य की बेहतरी की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए। जिनकी चर्चा लोगों के बीच काफी रही। जिले के लोगों का कहना है कि कैमूर डीएम के रूप में नवदीप शुक्ला का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला ने कहा कि कैमूर से हमेशा गहरा लगाव बना रहेगा। जिले की जनता,प्रशाशनिक और पुलिस अफसरों, कर्मियों जनप्रतिनिधियों और मीडिया के सकारात्मक सहयोग से कैमूर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इन सभी का भरपूर सहयोग मिला। कैमूर की यादे हमेशा मानस पटल पर ताजा रहेगी। गौरतलब हो कि कैमूर डीएम के पद पर नवदीप शुक्ला ने 4 जनवरी 2021 को पदभार संभाला था। जिसके बाद से कैमूर में विकास योजनाओं को डीएम के नेतृत्व में काफी गति मिली। कैमूर के नए डीएम के पद पर सावन कुमार को पदस्थापित किया गया जो वर्तमान में शेखपुरा के डीएम पद पर हैं।

Join us on:

Leave a Comment