सारण स्नातक चुनाव में जीत से गदगद महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

2024 में चालीस में चालीस सीट जीतने की कि घोषणा

सारण स्नातक चुनाव में भाजपा का तिकरम हुआ फेल

भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का कर रही दुरुपयोग

न्यायालय के निर्णय पर खड़े हो रहे प्रश्रचिन्ह-वीरेंद्र नारायण यादव
ANCHOR :__सारण स्नातक का दूसरी बार चुनाव जीतने के बाद महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को राजद नेता के आवास पर बधाई देने मोतिहारी पहुचे नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जनता महागठबंधन को ही चाहती है।भाजपा अपनी टेक्निक से चुनाव जीतती है इस बार उनका टेक्निक भी फेल कर गया और जनता ने जो चाहा वो कर दिखाया।भाजपा ने तो अपना सारा तिकरम लगाया था जो इस चुनाव में फेल कर गया।जब राज्य में भाजपा का यह तिकरम फेल हो गया तो हिंदुस्तान में भी मोदी और साह का तिकरम फेल हो जाएगा। भाजपा केवल संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है हिंदुस्तान की जनता इसको खूब समझ रही है वही न्यायालय के निर्णय पर भी प्रश्नचिन्ह खरे हो रहे है हिंदुस्तान की जनता के मन मे शक व सुबह हो रहा है इनलोगो के आचरण व स्वभाव से पूरा हिंदुस्तान इनके तिकरम के चक्कर मे पड़ा हुआ है जो अब उनसे मुक्त होना चाह रहा है।भारतवर्ष की जनता भाजपा मुक्त हिंदुस्तान बनाना चाह रही है। 2024 में हम बिहार की चालीस सीट में से चालीस जितने जा रहे है जिसकी हम घोषणा करते है जो देश हित मे भी और हिंदुस्तानी संस्कृति को बचाने में भी महागठबंधन की बड़ी भूमिका होगी।

वही पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोतिहारी कभी जो बीजेपी का गढ़ कहा जाता था,उस किले को तोड़ने का काम महागठबंधन ने तोड़ने का काम शुरू कर दिया है लगातार चार चुनाव में महागठबंधन की जीत हुई है।2024 ने भी हमलोग मोतिहारी और बेतिया जीत कर दिखाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें