डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी का बिहट में मुख्य पार्षद ने किया स्वागत, बोले भाजपा की हार तय – हजारी

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय के रास्ते खगरिया जा रहे बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी बरौनी प्रखंड के असुरारी गांव में बीहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता देवी के आवास पर पहुंचे । इस दौरान मुख्य पार्षद बबीता देवी ने पुष्पगुच्छ शाल मेमटो देकर सम्मानित किया इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी को गुलदस्ता और‌ शाल देकर सम्मानित किया। इस दौरान महेश्वर हजारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पूरे बिहार में भीम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है और वह भी घूम घूमकर भीम चौपाल का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में सारी काबिलियत है प्रधानमंत्री बनने की, उनका विजन और विकास करने का लक्ष्य है ऐसे में विपक्ष 2024 के चुनाव को लेकर उन्हें कन्वेनर बना दे तो आने वाले चुनाव में बीजेपी की हवा निकल जाएगी और विपक्ष की सरकार बन जाएगी। इसके साथ ही भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर कहा कि इस पर कोई टीका टिप्पणी नहीं कर सकते । प्रजातंत्र में हर दल को अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है वह भी करें लेकिन बिहार आ रहे हैं तो बिहार गरीब राज्य है ऐसे में जदयू की लगातार मांग रही है कि बिहार को केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा दे तो उनसे यह मांग है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे ताकि बिहार का विकास तेजी से हो सके हालांकि नीतीश कुमार बिहार का लगातार विकास कर रहे हैं लेकिन विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो और विकास होगा।
बाईट- महेश्वर हजारी, उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा

Join us on:

Leave a Comment